फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abohar: बल्लूआना में दो नहरों में आया भारी कटाव, दो गांवों में सैकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न

Fri, 22 Nov 2024 01:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

बीती रात गांव भागू के पास से गुजरती सुखचैन माईनर में विनोद जैलदार के खेत के पास कटाव आ गया। जो सुबह तक करीब 30 फुट चौड़ा हो गया। माईनर टूटने से करीब 40 एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई। 
 
विज्ञापन
माइनर टूटने से खेतों में भरा पानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर के विधानसभा हल्का बल्लूआना के गांव बिशनपुरा और भागू के पास दो नहरें टूटने से सैकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई। इसका पता चलते ही नहरी विभाग ने टूटी हुई दोनों नहरों में पानी का बहाव कम करवा दिया ताकि शीघ्र ही मुरम्मत कार्य शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

  
जानकारी के अनुसार बीती रात गांव भागू के पास से गुजरती सुखचैन माईनर में विनोद जैलदार के खेत के पास कटाव आ गया। जो सुबह तक करीब 30 फुट चौड़ा हो गया। माईनर टूटने से करीब 40 एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई। 

वहीं गांव बिशनपुरा से गुजरती लंबी माईनर में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बुर्जी नं. 103 के पास स्थित शत्रुघ्न सिहाग की ढाणी के सामने करीब 60 फुट चौड़ा कटाव आ गया। जिससे किन्नू के बागों व गेहूं बिजाई के लिए तैयार की गई जमीन में पानी भर गया। 
विज्ञापन

    
नंदलाल सिहाग ने बताया कि नहर टूटने का पता चलते ही उन्होंने अपनी ढाणी के घर से सारा सामान निकाल लिया। क्योंकि रात तक ढाणी में पानी घुस सकता है। उन्होंने बताया कि नहर की पटड़ी कमजोर होने और चूहों आदि के बिलों के कारण ही यह कटाव आया है। जिससे सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई। 

किसानों ने बताया कि जिन खेतों में पानी भर गया है उनमें गेहूं की बिजाई करीब 20 दिन लेट हो जाएगी। जिससे इसकी पैदावार पर भी विपरीत असर पड़ेगा। उन्होंने नहरी विभाग से शीघ्र ही कटाव की मुरम्मत करवाकर पानी छोड़ने की मांग की है ताकि अन्य फसलों की सिंचाई पर कोई असर न पड़े। 
    
सूचना मिलते ही कीरती किसान यूनियन के ब्लॉक प्रधान दविंद्र सिंह सरां व जिला जनरल सेक्रेटरी विनोद डूडी आदि भी मौके पर पहुंचे और नहरी विभाग से शीघ्र ही इसकी मुरम्मत शुरू करवाने की मांग की है।
    
नहरी विभाग के एक्सईएन सुखजीत सिंह ने बताया कि सुखचैन माईनर की मुरम्मत करवा दी गई है और शीघ्र ही उसमें पानी छोड़ दिया जाएगा। जबकि लंबी माईनर में पानी का बहाव कम होते ही मुरम्मत कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जमीन के अंदर रहने वाले जीवों द्वारा बिल बनाने से नहरें टूटने की घटनाएं सामने आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें