फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू के मुंह खोलने का अब दिखा ये असर

Wed, 11 Sep 2013 01:45 AM IST
अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा हाल ही में अमृतसर के विकास में भेदभाव का आरोप लगाए जाने से प्रदेश सरकार में तेज हुई सियासी सरगर्मियों के बीच सरकार ने अमृतसर के लिए खजाने का मुंह खोल दिया।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने इस ऐतिहासिक शहर के सर्वपक्षीय विकास के लिए दो हजार करोड़ रुपये का मास्टर प्लान मंजूर करते हुए घोषणा की कि वर्ष 2016 तक अमृतसर विश्व के सुंदर शहरों में से एक होगा।

सुखबीर बादल सोमवार को श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने अमृतसर के प्रवेश द्वार के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। प्रवेश द्वार की चौड़ाई 84 मीटर और ऊंचाई 30 मीटर होगी।
विज्ञापन


इस पर करीब साढ़े सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका डिजाइन सिख भवन कला से प्रेरित है, जिससे रूहानियत की झलक मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट नौ महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

सुखबीर ने नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लिए बिना कहा कि ‘हम सिर्फ काम करने में विश्वास रखते हैं। कोई हमारे बारे में क्या कहता है हम इसकी परवाह नहीं करते।’ उन्होंने बताया कि अमृतसर में ओलंपिक स्तर का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाया जाएगा, जिसका डिजाइन तैयार कर लिया गया है।

सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट का मामला हाईकोर्ट में है और फैसला आते ही उस पर काम शुरू होगा। सुखबीर ने इस मौके पर 65 वर्ष पुरानी पानी की पाइप बदलने के प्रोजेक्ट का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर भाजपा नेता तरुण चुग ने सुखबीर को सम्मानित किया।

सुखबीर ने अपनी पत्नी हरसिमरत कौर के साथ सुबह श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका और प्लाजा में चल रहे काम का जायजा लिया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, मेयर बख्शी राम अरोड़ा और विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारिया भी थे।

बदल जाएगी अमृतसर की तस्वीर
सुखबीर बादल ने बताया कि शहर में 25.30 करोड़ रुपये के अन्य प्रोजेक्ट भी शुरू किए जा रहे हैं। इसके अलावा अगले तीन महीनों में 500 करोड़ रुपये के नए प्रोजेक्ट भी शुरू होंगे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 के अंत तक अमृतसर पर 2000 करोड़ रुपये खर्च करके यहां की तस्वीर बदल दी जाएगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में सौ प्रतिशत सीवरेज, पीने के पानी, सड़कों पर सुंदर रोशनी, स्टेडियम, फ्लाईओवर, चौड़ी सड़कें, ट्रांसपोर्ट सिस्टम और सालिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी सौ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें