फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी का सफर करने वालों के लिए खुशखबरी

Wed, 16 Oct 2013 09:49 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस से नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों को वीरवार से नया मेन्यू मिलेगा। कल से यात्रियों को रोज अलग-अलग मेन्यू मिलेगा।
विज्ञापन


पहले जहां सिर्फ यात्रियों को लंच व डिनर से पहले टमाटर का सूप ही मिलता था वहीं अब इसमें विकल्प होंगे।  इसके साथ ही उन्हें स्वीट्स में भी पहले की तुलना में ज्यादा वैराइटी मिलेगी।

स्वीट्स में गुजिया, बर्फी, मोतीचूर लड्डू, मूंगदाल बर्फी, गुलाब जामुन , रसगुल्ला मिलेगा।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि शताब्दी में सफर करने वाले यात्रियों को अखबार और पानी की बोतल निशुल्क दी जाएगी हालांकि अब मार्निंग टी के साथ जूस या एकलेयर्स नहीं मिलेंगी।
विज्ञापन


शताब्दी में यात्रियों को ब्रैंडेड चीजें ही दी जाएंगी और रेलवे ने क्वालिटी की गुणवत्ता को लेकर भी कदम उठाए हैं। एक्जीक्यूटिव क्लास में सफर करने वाले यात्रियों को बोन चाइना क्राकरी में खाना दिया जाएगा।
विज्ञापन


नया मैन्यू
नाश्ते में विकल्प : कटलेट, इडली-सांभर, चना कुलचा या भरवां पराठा

लंच व डिनर : एसी चेयर कार के मेन्यू में चार तरह की दाल और सांभर,पनीर की पांच तरह की सब्जियां (कढ़ाई पनीर, मटर पनीर, शाही पनीर, पनीर दो प्याजा और पनीर कटलेट) पांच अलग अलग तरह की डेजर्ट।

लंच व डिनर से पहले सूप में टमाटर और वेज स्वीट कार्न सूप का विकल्प मिलेगा।

मार्निंग टी : चाय या कॉफी और बिस्कुट

ईवनिंग टी :  चाय के साथ यात्रियों को अब समोसा की जगह रूमाली रोटी रोल, पनीर काठी रोल, वेज काठी रोल का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें