पठानकोट में लोगों को गैस सिलिंडर लेने में भारी परेशानी हो रही है। हलका भोआ के अंतर्गत आते गांव तारागढ़ में एक गैस एजेंसी के बंद होने से लोगों के परेशान होने का मामला कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के ध्यान में पहुंचा। इसके बाद मंत्री मौके पर पहुंचे और गैस एजेंसी के मैनेजर को फोन लगा एजेंसी बंद रखने का कारण पूछा।
विज्ञापन
लोगों ने मंत्री को बताया कि वह सुबह से परेशान हो रहे हैं और कामकाज छोड़ समय बर्बाद करना पड़ रहा है। मंत्री ने गैस एजेंसी के मैनेजर सहित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए खुद चाबी से गैस एजेंसी का दरवाजा खोल गैस सप्लाई बहाल करवाई।