देश भगत यादगार कमेटी जालंधर की ओर से एक नवंबर को मनाई रही गदर शताब्दी की तैयारी को लेकर शुक्रवार को गांव सिंहेवाला में कांफ्रेंस हुई।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (एकता-उगराहा) और पंजाब खेत मजदूर यूनियन द्वारा लोगों को शताब्दी समारोह में शामिल होने की अपील की गई।
भाकियू के प्रांतीय महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां और पंजाब खेत मजदूर यूनियन के प्रांतीय महासचिव लक्ष्मण सिंह सेवेवाला ने कहा कि देश चाहे आजाद हो गया है, लेकिन लोकतांत्रिक एवं समानता वाला समाज सृजन करने का गदरी शहीदों का काम अभी अधूरा है।
इस अवसर पर गुरपाश सिंह सिंघेवाला, सुखा सिंह, नानक सिंह, डाक्टर मनजिंदर सिंह सराय व गुरभगत सिंह भलाईआना मौजूद थे।