कॉलेज छात्रा के अपहरण की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस के मुताबिक छात्रा का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि वह अपनी मर्जी से फेसबुक पर बनी सहेली के घर अमृतसर गई थी।
जांच में सामने है कि छात्रा की एक दोस्त परिजनों से तंग आकर दो दिन पहले घर से भागी थी। इस मामले में उसके परिजन छात्रा को तंग करते थे।
लिहाजा बचने के उसने अपहरण की झूठी कहानी बना दी। पुलिस ने दोनों लड़कियों को अमृतसर से बरामद कर लिया है और दोनों को कोर्ट में पेश कर उनके परिजनों को सौंप दिया।
23 अगस्त को अबरोल नगर निवासी छात्रा के परिजनों ने उसके अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई थी। परिजनों के मुताबिक कॉलेज से घर लौट रही छात्रा का इंदिरा कॉलोनी के पास कार सवारों ने अपहरण कर लिया था।
उसने मोबाइल पर परिजनों को कुछ लोगों के पीछा करने की बात कही और अपहरण करने की आशंका जताई थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
जांच के तीन दिन बाद पुलिस ने लड़की को अमृतसर से अपनी एक अन्य सहेली के साथ बरामद कर अपहरण की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया।
प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी डॉ. सुरिंद्र कुमार कालिया ने बताया कि उक्त छात्रा की स्कूली दोस्त अपने परिजनों से तंग आकर पड्डा लाहड़ी गांव से 20 अगस्त को अमृतसर भाग गई थी। वह अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में रुकी थी।
सहेली के परिजना अबरोल नगर निवासी छात्रा को तंग कर रहे थे। इसलिए बचने के लिए उसने अमृतसर में अपनी सहेली से तालमेल किया, जहां से उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी बनाई।
इसके बाद वह अमृतसर में चली गई और वहां दोनों फेसबुक पर बनी अपनी सहेली के घर रुकी थीं।