फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में पकड़ा गया महाठग: वीआईपी के नाम पर ऐंठ रहा था रुपये, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 25 Jan 2026 08:32 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा

सार

पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य के विभिन्न जिलों से संबंधित वीआईपी व्यक्तियों के नाम पर लोगों से पैसे मांगकर ठगी करने वाले एक आरोपी को जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जानकारी देने से बच रही है।
विज्ञापन


सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि बठिंडा शहर के एक वीआईपी व्यक्ति के नाम पर एक व्यक्ति ने पैसे की मांग की थी। जब पीड़ित को मामला संदिग्ध लगा तो उसने सीधे उस वीआईपी व्यक्ति को सूचित कर दिया। इसके बाद वीआईपी का फोन आने पर पुलिस हरकत में आई और पैसे मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले की पुष्टि के लिए जब एसएसपी ज्योति यादव और डीआईजी हरजीत सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो दोनों पुलिस अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। पुलिस इस मामले में जानकारी देने से बचती नजर आ रही है। हालांकि, सूत्रों ने पुष्टि की है कि आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा केस दर्ज किया जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, आरोपी पर पहले भी दस से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें