फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

74 हजार आवेदकों की परीक्षा दोबारा ली जाए: खैहरा

Mon, 16 Dec 2013 11:38 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस ने राज्य सरकार द्वारा फूड इंस्पेक्टरों की बदइंतजामी की कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि बदइंतजामी के कारण 74 हजार आवेदक परीक्षा नहीं दे पाए।

प्रवक्ता ने राज्य सरकार से मांग की है कि जो आवेदक परीक्षा नहीं दे पाए, उनकी दोबारा परीक्षा ली जाए।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्रति आवेदन के लिए आठ सौ रुपये फीस रख कर राज्य सरकार ने बेरोजगार नौजवानों से 25 करोड़ रुपये इक्ठ्ठा कर लिया।

इस परीक्षा के लिए 3.21 लाख आवेदन किए गए थे। खैहरा ने कहा कि सरकार किस कदर संवेदनहीन है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ बनाया गया।

दूरदराज जिलों से चंडीगढ़ पहुंचे आवेदक परीक्षा नहीं दे सके। उन्होंने बताया कि सहकारिता विभाग में क्लर्क के 500 पदों केलिए 3 लाख आवेदन आए हैं।

इसके अलावा बैंक मैनेजर के 70 पदों के लिए 65000 आवेदन आए हैं। इनका परीक्षा केंद्र भी चंडीगढ़ रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें