पुलिस ने चार दिन पहले उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का विरोध करते हुए गांव सरावां से गिरफ्तार 10 ग्रामीणों को शनिवार शाम रिहा कर दिया।
इनकी रिहाई के लिए एक दिन पहले ही शहीद गुरजीत सिंह सरावां के परिजनों ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी।
डीसी मालविंदर सिंह जग्गी ने सभी को रिहा करने की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला प्रशासन ने शुक्रवार को ही स्पष्ट कर दिया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए इन्हीं रिहा कर दिया जाएगा।