उपमंडल के गांव राणा में कंबाइन से धान काटते समय किसान की करेंट लगने से मौत हो गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में घायल किसान ने दम तोड़ दिया।
मृतक किसान जरमल सिंह(35) के पिता हरनेक सिंह ने बताया कि उसका बेटा वीरवार सुबह खेत में धान काट रहा था, जैसे ही वह कंबाइन का टैंक देखने के लिए गया।
अचानक एक बिजली की नंगी तार उसने छू ली। इसके कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन जख्मों के ताव न सहते हुए उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया।