फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवलदार की पत्नी व बेटी ने खुद को गोली मारी

Sat, 26 Dec 2015 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
चैना रोड पर स्थित हरदियाल नगर में शुक्रवार को रेलवे पुलिस के एक हवलदार की पत्नी व बेटी ने उसके लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई जसविंदर कौर ( 42) व उसकी बेटी सिमरजीत कौर (19) को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और यहां से दोनों को लुधियाना रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बीएसई नर्सिंग की छात्रा सिमरजीत कौर ने किसी विवाद के चलते पहले खुद को गोली मारी और कुछ समय के उपरांत ही उसकी मां जसविंदर कौर ने भी गोली मारकर अपनी जान देने का प्रयास किया।

घटना के समय हवलदार हरजीत सिंह घर में मौजूद नहीं था और उसका छोटा बेटा भी स्कूल गया था। सुबह करीब पौने 11 बजे दोनों मां बेटी ही घर में मौजूद थीं।

इस दौरान घर में पहली गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ला निवासी तुरंत हरजीत सिंह के घर पहुंचे। अभी लोग कुछ समझ ही पाते कि जसविंदर कौर ने फर्श पर पड़ी बेटी के पास पड़ा रिवाल्वर उठाया और उसने भी खुद छाती पर गोली मार ली। दोनों को पहले सिविल अस्पताल पहुंचाया गया और यहां से उन्हें फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। मेडिकल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों को लुधियाना रेफर कर दिया।
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार मां जसविंदर कौर के दिल और सिमरजीत कौर की रीढ़ की हड्डी में गोली फंसी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी जैतो जगदीश विश्नोई, एसएचओ जसबीर सिंह पन्नू समेत आला अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।

एसएचओ जसबीर सिंह पन्नू के अनुसार सिमरजीत कौर बठिंडा के दियोन कॉलेज में बीएसई की छात्रा है और दोनों ने खुद को गोली मारने के लिए हरजीत सिंह की लाइसेंसी रिवाल्वर का उपयोग किया है।

डीएसपी जगदीश विश्नोई के बताया कि गोली मारने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है और पुलिस की तरफ से घायल मां बेटी के बयानों और पड़ताल के आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें