पुलिस में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक लाख चालीस हजार ठगने के दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
आरोपी
फरार हैं। हरपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके बेटे जगरूप
सिंह को पुलिस में नौकरी दिलवाने के नाम पर संदीप सिंह व सवरन सिंह ने एक
लाख चालीस हजार रुपये लिए थे। नौकरी नहीं दिलवाने पर जब उससे पैसे वापस
मांगे तो नहीं दिए।
पुलिस ने जांच करने के बाद संदीप सिंह व सवरन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।