जिला कांग्रेस कमेटी एससी सेल ने सोमवार को डीसी दफ्तर के सामने रोष धरना लगाया। साथ ही एक ज्ञापन डीसी को सौंपा।
धरने की अगुवाई कर सेल के जिला चेयरमैन गुरलाल सिंह ने प्रदेश सरकार से मांग की कि बुढ़ापा व विधवा पेंशन में की गई बढ़ोत्तरी पिछले समय से दिया जाए।
आटा दाल योजना अधीन एससी लोगों के काटे गए नाम दोबारा से दर्ज किया जाए। पोस्ट ग्रेजुएट वजीफा एससी छात्रों को तुरंत दिया जाए।
इस मौके पर राजकुमार, राजिंदर कौर, गुरतेज सिंह, हंसराज ठेकेदार, पुष्पा रंगा, मेला सिंह भरूर, विनोद कुमार, जगदेव गागा, जसविंदर कुमार मौजूद थे।