स्थानीय मुक्तसर रोड पर एक निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव वांदर जटाना निवासी कुलदीप सिंह (27) के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया कि कुलदीप सिंह अपनी बाइक पर गांव बाह्मण वाला से घर लौट रहा था। जैसे ही वह मुक्तसर रोड पर स्थित गांव वाडा दराका के पास पहुंचा तो एक निजी कंपनी की बस ने उसे टक्कर मार दी और गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस मामले में थाना सदर पुलिस ने बस चालक चमकौर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है।