सुनाम(संगरूर)। शहर के दो अलग अलग स्थान पर हुए हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई।
बठिंडा रोड पर हुए पहले हादसे में रमेश कुमार नामक व्यक्ति कहीं जा रहा था। इस दौरान वह एक ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। एसएचओ सतनाम सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के शरीर का पोस्टमार्टम करवा कर लाश परिजनों को सौंप दी गई है। वहीं यहां रेलवे ट्रैक पर हुए दूसरे हादसे में लहरागागा का एक युवक अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।