फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व वनमंत्री ने दरगाह पर चादर चढ़ाई

Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
Firozpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (फिरोजपुर)। पीर बाबा शेर शाह वली का वार्षिक मेला रविवार को बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। गो पूजन की रस्म कृष्ण लाल शास्त्री द्वारा की गई। चादर चढ़ाने की रस्म पूर्व वन मंत्री हंस राज जोसन, दर्शन लाल वाट्स और हरभजन सिंह दर्गन की ओर से अदा की गई। हवन यज्ञ की पूर्ण आहुति मेला राम खेड़ा, दविंदर कुक्कड़ ने डाली। झंडा फहराने की रस्म यूथ कांग्रेस आगू गोल्डी कंबोज, पार्षद बलविंदर सिंह ने की। लंगर का उद्घाटन ठेकेदार मंगल सिंह ने किया। स्टेज का उद्घाटन शिअद के क्षेत्रीय प्रभारी सतिंदर जीत सिंह मंटा और अशोक अनेजा ने किया। रंगारंग कार्यक्रम में प्रसिद्ध अखाड़ा पार्टी लखवीर बराड़ व बीबा पूनम सहोता एंड पार्टी ने कार्यक्रम पेश किया। इस अवसर पर हंस राज जोसन ने कहा कि गुरुओं पीरों की धरती पर लगने वाले मेले आपसी प्यार और भाईचारे के प्रतीक हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने समाधि पर माथा टेका। छिंद्र पाल वर्मा, बिट्टू बब्बर, राजू खेड़ा, अमनदीप सिंह बेदी, डा.विजय शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें