फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फिरोजपुर पुलिस ने 11 पिस्ताैल और सात मैगजीन की बरामद, दो आरोपी नाके से फरार

Thu, 14 Nov 2024 04:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

आरोपी बैग छोड़कर नाके से फरार हो गए। उन्हें बाइक के दस्तावेज चेक करवाने के लिए रोका गया था लेकिन वे बैग छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर पुलिस ने बाइक पर जा रहे दो आरोपियों के बैग से 11 पिस्टल 32 बोर और 7 मैगजीन पकड़े हैं। आरोपी बैग छोड़कर नाके से फरार हो गए। उन्हें बाइक के दस्तावेज चेक करवाने के लिए रोका गया था लेकिन वे बैग छोड़कर भाग गए। 

फिरोजपुर के तलवंडी भाई पुलिस ने मेन चौक पर लगाए नाके के दौरान बाइक सवार दो आरोपियों से ग्यारह पिस्तौलें और सात मैगजीन पकड़े हैं। आरोपी पुलिस को चकमा देकर वहां से भागने में सफल हो गए। थाना तलवंडी भाई पुलिस ने शुक्रवार दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

एसपी (डी) रणधीर कुमार ने बताया कि तलवंडी भाई पुलिस ने तलवंडी भाई के मेन चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। वहां से बाइक सवार दो लोग गुजर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोक बाइक के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा था। आरोपी बैग छोड़कर वहां से भाग गए। पुलिस ने बैग खोलकर देखा तो उसमें से 32 बोर की 11 पिस्तौलें व सात मैगजीन बरामद हुए हैं। पुलिस ने बैग में पिस्तौलें देखते ही पूरे इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिस रास्ते से आरोपी भागे हैं, उस रास्ते लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें