फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंधों के शक में बेटी की हत्या: पिता ने उतारा मौत के घाट, घर के पीछे दफनाया; क्या बोली पीड़ित मां?

Wed, 02 Sep 2026 07:08 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

मृतका की मां सरबजीत कौर ने बताया कि घर में विवाद के कारण वह अपने मायके गई हुई थी। जब वह घर लौटी तो बेटी घर में नहीं थी। पुलिस को सूचित करने के बाद मामले का पता चला।
विज्ञापन
नवनीत कौर, मृतका - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में थाना मत्तेवाल क्षेत्र में एक पिता ने अपनी 19 वर्षीय बेटी नवनीत कौर की हत्या कर दी। प्रेम संबंधों के संदेह के चलते पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया और बाद में घर के पीछे गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। मृतका की मां के घर लौटने पर बेटी के गायब होने का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन




घटना का विवरण
पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और घर के पीछे खुदी हुई मिट्टी देखी। जेसीबी की मदद से खुदाई करने पर करीब तीन फुट गहरे गड्ढे से नवनीत कौर का शव बरामद हुआ। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी पिता फरार है। पुलिस ने मृतका की मां के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पूरा मामला
मृतका की मां सरबजीत कौर ने बताया कि घर में विवाद के कारण वह अपने मायके गई हुई थी। 31 अगस्त की शाम को जब वह किसी काम से बाहर गई थी, तब उनकी बेटी नवनीत कौर ने फोन पर बताया था कि उसके पिता घर के पीछे एक गड्ढा खोद रहे हैं। इसके बाद बेटी का फोन बंद हो गया। मंगलवार को घर लौटने पर जब सरबजीत कौर ने अपनी बेटी के बारे में पूछा तो आरोपी पिता ने कहा कि वह उसे कहीं भेज दिया है।
विज्ञापन

मां को संदेह हुआ और उन्होंने अपने स्तर पर बेटी को खोजना शुरू किया। बेटी द्वारा गड्ढा खोदने की बात याद आने पर उन्होंने घर के पीछे जाकर देखा, जहां नई और चिकनी मिट्टी पड़ी थी। संदेह बढ़ने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुदाई कराई और नवनीत का शव बरामद किया।

पारिवारिक विवाद और संदेह
सरबजीत कौर ने पुलिस को बताया कि लगभग आठ महीने पहले उनकी एक बेटी ने घर से भागकर शादी कर ली थी, जिसके कारण परिवार में विवाद चल रहा था। इसी पृष्ठभूमि में, पिता को नवनीत कौर पर भी किसी युवक के साथ संबंध होने का शक था। पारिवारिक कलह के चलते सरबजीत कौर 25 अगस्त को अपने मायके चली गई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पति उन्हें धमकाता और घर छोड़ने के लिए कहता था।

मत्तेवाल थाने के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों और पूरी घटना का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें