फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बेटों की प्रताड़ना से तंग आकर पिता ने किया सुसाइड, फंदा लगाकर दी जान; पत्नी ने दर्ज करवाई शिकायत

Sun, 07 Jun 2026 10:29 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना

सार

पंजाब के लुधियाना में एक पिता ने अपने बेटों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मां ने अपने बेटों के खिलाफ पुलिस ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महावीर कॉलोनी में बेटों की प्रताड़ना से तंग आकर एक 70 वर्षीय पिता ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गुरदेव सिंह की पत्नी किरन देवी ने पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरदेव सिंह की पहली शादी से दो पुत्र लवप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह हैं। उनकी मां का करीब 17 साल पहले आकस्मिक निधन हो गया था। ये दोनों मकान के ऊपरी हिस्से में रहते थे। 
विज्ञापन


बेटों की अनैतिक गतिविधियां और गलत आदतें थीं। इसी कारण गुरदेव सिंह ने उन्हें घर से बेदखल कर दिया था। आरोपी बेटे तरनतारन के बाबा जीवन सिंह नगर में रह रहे थे। उन्होंने मकान पर कब्जा करने की नीयत से बुजुर्ग माता-पिता पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस गहरे मानसिक आघात, तनाव और बदनामी के डर से गुरदेव सिंह बहुत परेशान थे। उन्होंने 6 जून को अपने मकान की छत में लगे गर्डर से फंदा लगा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही जमालपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। आरोपी लवप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


बेटों के दुर्व्यवहार, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकियां इस घटना का मुख्य कारण बनीं। उनकी अनैतिक गतिविधियां और गलत आदतें भी इसमें शामिल थीं। बेटों ने मकान पर कब्जा करने के लिए बुजुर्ग माता-पिता पर दबाव बनाया था। इसी मानसिक आघात और बदनामी के डर से गुरदेव सिंह ने अपनी सुसाइड कर लिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें