फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehgarh Sahib: जरूरतमंद परिवार का घर बनाने गई संत रामपाल के अनुयायियों की टीम का विरोध, सरपंच पर केस

Sat, 22 Nov 2025 03:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब

सार

संत रामपाल के सेवादार गांव लखनपुर में अन्नपूर्णा मुहिम के तहत एक जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि सरपंच बरिंदर सिंह और उसके साथियों ने सेवादारों के साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन
विरोध करता हुआ सरपंच - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खमाणों के गांव लखनपुर में एक जरूरतमंद परिवार का घर बनाने गई संत रामपाल के अनुयायियों की टीम को गांव के सरपंच के विरोध का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


इसके बादा गांव लखनपुर के सरपंच बरिंदर सिंह उर्फ बिंदा लखनपुरिया के खिलाफ खमाणों पुलिस ने कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई मोगा के श्रद्धालुओं द्वारा एसएसपी मोगा को की गई एक शिकायत के आधार पर की गई है।

यह कार्रवाई उस समय हुई जब संत रामपाल के सेवादार गांव लखनपुर में अन्नपूर्णा मुहिम के तहत एक जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि सरपंच बरिंदर सिंह और उसके साथियों ने सेवादारों के साथ बदसलूकी की। सेवादारों ने बताया कि सरपंच ने जानबूझकर इस पूरी घटना की वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोगा जिले में सरपंच बरिंदर सिंह के खिलाफ एसएसपी मोगा को शिकायत दी गई थी। शिकायत डीएसपी क्राइम ब्रांच मोगा को भेज दी गई और डीएसपी ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया।
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें