फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunam: लोंगोवाल में हिरासत में लिए किसान पटियाला जेल से रिहा, सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप

Tue, 20 Jan 2026 09:19 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

सार

लोंगोवाल में रविवार देर रात धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। सोमवार रात जैसे ही किसान नेता रिहा होकर बाहर आए, समर्थकों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
जेल से रिहा किसानों का स्वागत करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोंगोवाल में चल रहे धरने के दौरान हिरासत में लिए गए किसानों को सोमवार रात पटियाला जेल से रिहा कर दिया गया। इस दौरान समर्थकों ने हार पहना कर किसानों का स्वागत किया। 
विज्ञापन


जेल से बाहर आते ही भारतीय किसान यूनियन (एकता आजाद) के प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर सिंह लोंगोवाल और दिलबाग सिंह हरीगढ़ ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दो टूक कहा कि सत्ता के नशे में चूर सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गांवों में घेरकर लेंगे पाई-पाई का हिसाब

किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के हर नागरिक को सरकार से सवाल पूछने का संवैधानिक अधिकार है, जिसे कोई छीन नहीं सकता। जसविंदर लोंगोवाल ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों पर जुल्म कर रही है। लेकिन याद रहे, आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान सत्तापक्ष के हर प्रतिनिधि को गांवों में घेरकर सवाल पूछे जाएंगे। जनता इनसे अपनी पाई-पाई का हिसाब लेगी।

देर रात हुई थी रिहाई

बता दें कि रविवार देर रात लोंगोवाल में धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। सोमवार रात जैसे ही किसान नेता रिहा होकर बाहर आए, समर्थकों ने उनका स्वागत किया। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनकी आवाज दबाने की कोशिशें सफल नहीं होंगी और वे हक की लड़ाई जारी रखेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें