फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर में ये कैसा नशा छुड़ाओ केंद्र?: न डॉक्टर न स्टाफ, 30 से 35 युवा थे भर्ती, पुलिस से क्या बोला संचालक

Thu, 27 Mar 2025 03:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

अबोहर में चलाए जा रहे नशा छुड़ाओ केंद्र में पुलिस ने वीरवार को रेड की। नशा मुक्ति केंद्र में न तो डॉक्टर था और न ही स्टाफ, लेकिन 30 से 35 युवाओं को यहां भर्ती किया गया था। 
विज्ञापन
नशा छुड़ाओ केंद्र में पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अबोहर के सुभाष नगर में अवैध नशा मुक्ति केंद्र चलाया जा रहा था। अबोहर सिटी 2 पुलिस ने अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर रेड की। पुलिस ने केंद्र संचालक को हिरासत में लेकर इसे सील कर दिया है। बताया जाता है कि इस केंद्र मे 30 से 35 युवा थे जो कि अपनी मर्जी से ही यहां आए थे। इस अवैध केंद्र का पता उस समय चला जब मुक्तसर का एक लड़का तीन दिनों से लापता था और उसके परिजन उसे ढूढते हुए यहां पहुंचें। 

विज्ञापन


मुक्तसर के गांव रामनगर निवासी मनजिंदर सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई जसविंदर सिंह जो कि अपनी पत्नी के साथ जंडवाला गांव में रहता है। वह नशे का आदि है। तीन दिन पहले मामूली कहासुनी के बाद से अचानक लापता हो गया, जिसके बाद से ही वह उसे तलाश कर रहे थे। अपने सभी सगे संबंधियों को पूछा तो उन्हें अबोहर के रहने वाले बुआ के बेटे से यहां पर नशा छुड़ाओ केंद्र के बारे में पता चला। 

विज्ञापन


मनजिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने किसी तरह से संचालक का फोन नंबर लेकर उनके भाई से बात करवाने के लिए कहा तो संचालक ने बात नहीं करवाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। वीरवार को पुलिस ने यहां रेड की तो उनका भाई इसी सेंटर में मिला। 

थाना प्रभारी प्रोमिला सिद्धू ने बताया कि उन्हें यहां पर अवैध तरीके से नशा छुड़ाओ केंद्र की सूचना मिली थी। जांच पड़ताल करने पर केंद्र से कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला, लेकिन संचालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इस केंद्र में किसी प्रकार का कोई डॉक्टर नहीं था और न ही यह रजिस्टर्ड है, जो कि सरासर गलत है।
विज्ञापन


इधर केंद्र संचालक नरिंद्र सिंह का कहना है कि यहां कोई नशा छुड़ाओ केंद्र नहीं है, बल्कि वे तो संस्था के माध्यम से सेवा केंद्र चलाते हैं। यहां बिना दवा के नशा छुड़ाने का प्रयास किया जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें