फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में एनकाउंटर: गैंगस्टर गुरसेवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, व्यापारी से मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

Sat, 17 Jan 2026 10:26 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी बठिंडा सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। इलाके को पुलिस ने घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
विज्ञापन
बठिंडा में मुठभेड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगदारी मांगने के एक मामले में बठिंडा पुलिस ने गांव कटार सिंह वाला में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को एनकाउंटर के बाद काबू कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी बठिंडा सहित वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तलवंडी साबो निवासी गुरसेव सिंह ने अजीत रोड स्थित आइलैंड सेंटर के पास एक व्यक्ति से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

शनिवार सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी गांव कटार सिंह वाला इलाके में मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा हुआ देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह पुलिस की कड़ी निगरानी में है। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद किए जाने की भी पुष्टि की है।

एसएसपी बठिंडा ने बताया कि फिरौती जैसे संगीन अपराधों के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है और ऐसे अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा। मामले में अन्य कड़ियां भी जोड़ी जा रही हैं और यह जांच की जा रही है कि इस वारदात के पीछे कोई अन्य साथी या गिरोह तो शामिल नहीं है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें