फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल, बम ब्लास्ट के माटरमाइंड हैं आरोपी

Sun, 29 Dec 2024 07:49 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

रविवार की देर शाम को बटाला पुलिस की हिरासत में लिए गए दो आरोपियों को रिक्वरी के लिए घन्नियां के बांगर ले जाया गया था। इसी दौरान आरोपियों ने छिपा कर रखी पिस्तौल से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के गुरदासपुर के बटाला में पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने बटाला और गुरदासपुर में पुलिस थानों पर हमला करने वाले हमले के मास्टर माइंड समेत पांच आरोपी आतंकी मोड्यूल के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं बटाला पुलिस ने उक्त आरोपियों से दो पिस्तौल बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


रविवार की देर शाम को बटाला पुलिस की हिरासत में लिए गए दो आरोपियों को रिक्वरी के लिए घन्नियां के बांगर ले जाया गया था। इसी दौरान आरोपियों ने छिपा कर रखी पिस्तौल से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। दो आरोपियों ने जब फरार होने की कोशिश की तो पुलिस और दोनों आरोपियों की बीच हुए मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को गोली लगी। गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए हैं। घायलों को बटाला के सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। 

घायलों की पहचान अभिजोत सिंह और कुलजीत सिंह के रूप में हुई है। मौके पर एसएसपी बटाला सुहेल मीर कासिम औ डीआईजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह मौके पर मौजूद हैं। अभी भी मौके पर पुलिस के आला अधिकारी जांच में जुटे हैं। जानकारी देते हुए डीआईजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए पांचों आरोपी बटाला के किला लाल सिंह के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें