फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: पंजाब में महिला को निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधा

Fri, 10 May 2013 01:03 AM IST
जलालाबाद (फिरोजपुर)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के जलालाबाद में शर्मनाक वारदात हुई। एक गांव में कुछ लोगों ने एक अधेड़ महिला को निर्वस्त्र कर पेड़ से बांध दिया। महिला से मारपीट भी की गई। बुधवार रात वारदात को अंजाम देकर सब मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार कुछ माह पूर्व महिला के बेटे और भांजे पर हमलावर परिवार की एक लड़की का अश्लील एमएमएस बनाकर इंटरनेट पर डालने का आरोप था। उसी का बदला लेने के लिए उन्होंने बुधवार रात यह हरकत की।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे हमलावर उसके घर पहुंचे और मारपीट करने लगे। इसके बाद उन्होंने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए और निर्वस्त्र कर पेड़ से बांध दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को आरोपियों की चंगुल से छुड़वाया। थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें