वीरवार शाम करीब पौने चार बजे आए एक मध्यम तीव्रता के भूकंप से पंजाब कांप उठा। हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे जिले के गांव जेजों दोआबा में भूकंप का उपरिकेंद्र रहा।
करीब आठ सेकेंड तक जारी रहे भूकंप के झटकों से लोगों में घबराहट फैल गई और लोग घरों, दुकानों, दप्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि कुछ पल बाद ही भूकंप के झटके थम गए लेकिन डर के मारे लोग लंबे समय के लिए घरों से बाहर ही रहे।
शाम करीबू चार बज कर 43 मिनट पर आए भूकंप ने क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। भूकंप के झटके कम से कम 8 सेकंड के लिए महसूस किए गए।
इलाके को हिला देने वाले एस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.7 मापी गई। भूकंप के झटकों के डर से लोग कई स्थानों पर घरों, दुकानों और कार्यालयों से बाहर आ गए और झटके थमने के बाद भी काफी देर तक अपने घरों में वापस जाने से डरते देखे गए।
मौसम विज्ञान विभाग ने भूकंप का केंद्र पंजाब के होशियारपुर जिले में जेजों दोआबा में होने की पुष्टि की है। हिमालय की शिवालिक रेंज की तलहटी पर बसा यह गांव हिमाचल प्रदेश की सीमा के साथ सटा है। जानमाल की किसी क्षति की कोई तत्कालिक सूचना नहीं थी।