स्थानीय न्यू दाना मंडी में नशे की ज्यादा डोज लेने से एक युवक की कार में ही मौत हो गई। युवक ब्लॉक विकास और पंचायत विभाग में जूनियर इंजीनियर कार्यरत था। सात माह पहले ही उसकी शादी हुई थीं और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा बताया जा रहा है।
इस घटना की सूचना मिलते ही डीएसपीसिटी जसपाल सिंह ढिल्लों और थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ी में से पुलिस ने कुछ स्मैक जैसे नशे की पुड़ी भी बरामद की हैं।
जानकारी के अनुसार मोगा के दशमेश नगर का निवासी सुखविंदर सिंह ब्लॉक विकास एवं पंचायत विभाग में जूनियर इंजीनियर पद पर तैनात था। सात माह पहले ही उसकी शादी हुई थीं और उसकी पत्नी सरकारी शिक्षक बताई जा रही हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुखविंदर की मां पंजाब पुलिस में से एएसआई पद से सेवामुक्त हुई हैं और उसके पिता फरीदकोट बैंक में कार्यरत हैं।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में नशे को ओवरडोज लेने से मौत की बात सामने आई है। युवक को नशे की लत थीं और वह नई दाना मंडी में एक सुनसान गली में कार में बैठकर स्मैक नशा लेने के बाद बेहोश हो गया और कार में ही पड़ा रहा। कुछ लोगों ने बताया कि युवक को 11 बजे यहां देखा गया था। थाना सिटी पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है।