फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: एयरपोर्ट पर नशीली दवाओं की खेप बरामद, सॉफ्ट टॉय में छिपाई थी 25 किलो टैबलेट्स; आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 May 2026 10:30 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

बरामद टैबलेट्स का कुल वजन करीब 25.25 किलोग्राम है। प्रारंभिक जांच में इन टैबलेट्स के मेथिलीनडाइऑक्सीमेथामफेटामाइन (एमडीएमए) होने का संदेह जताया गया है, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित मादक पदार्थ है।
विज्ञापन
नशीली दवाएं बरामद - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक यात्री को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 25.25 किलोग्राम संदिग्ध नशीली टैबलेट्स बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई एपीआईयू प्रोफाइलिंग के आधार पर की गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यात्री कंबोडिया से कुआलालंपुर के रास्ते फ्लाइट संख्या एमएच-118 से अमृतसर पहुंचा था। संदेह होने पर कस्टम अधिकारियों ने उसे रोककर सामान की जांच की। एक्स-रे स्कैनिंग और तलाशी के दौरान अधिकारियों को चार सॉफ्ट टॉय के अंदर छिपाकर रखी गई टैबलेट्स मिलीं। आरोपी ने खिलौनों को इस तरह तैयार किया था कि अंदर पैकेट छिपाए जा सकें।

अधिकारियों के मुताबिक बरामद टैबलेट्स का कुल वजन करीब 25.25 किलोग्राम है। प्रारंभिक जांच में इन टैबलेट्स के मेथिलीनडाइऑक्सीमेथामफेटामाइन (एमडीएमए) होने का संदेह जताया गया है, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित मादक पदार्थ है। कस्टम विभाग ने बरामद माल को जब्त कर आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क और इस खेप के पूरे रूट को लेकर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें