जालंधर, लुधियाना जाने वाली डीएमयू गाड़ी का एक डिब्बा शनिवार दोपहर अचानक प्लेटफार्म नंबर 3 पर पटरी से उतर गया। उस समय डिब्बे में लगभग 15 यात्री थे।
बोगी के पटरी से उतरने पर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। गाड़ी धीमी गति में थी इसलिए झटका लगते ही ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगा दिए। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। गाड़ी रुकते ही उसमें सवार सभी यात्री तुरंत गाड़ी से बाहर आ गए। सूचना मिलते ही स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और डिब्बे को वापस पटरी पर चढ़ाने के लिए काम शुरू कर दिया।
दूसरी गाडि़यां प्रभावित होने से बच गईं। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट विमल कुमार ने बताया कि बोगी उतरने की जांच की जा रही है। अगर इसमें किसी कर्मचारी की गलती पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।