फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के निर्देश

Sat, 23 Nov 2013 12:10 PM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाले पुलों पर लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


विभाग के अधीन आने वाले पुलों की समयबद्ध मरम्मत और देखभाल की जाएगी।

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. शरणजीत सिंह ढिल्लों ने विभाग के मुख्य इंजीनियरों की बैठक में यह जानकारी दी।

 
 ढिल्लों ने कहा कि गत दिवस अमृतसर में एक पुल की रेलिंग नहीं होने के कारण हादसा हो गया था, इससे दस कीमती जानें चली गई थीं।

उन्होंने बताया कि हादसे से संबंधित पुल लोक निर्माण विभाग के अधीन नहीं था, इसको क्षेत्र के लोगों और कार सेवकों ने बनाया था।

उन्होंने बताया कि संबंधित पुल की चौड़ाई मात्र दस फुट थी, इस पर लगी रेलिंग तोड़ दी गई थी।

स. शरणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह संपूर्ण पंजाब में लोक निर्माण विभाग के अधीन पड़ती सड़कों पर एक सप्ताह में सर्वेक्षण करें और सुरक्षा पक्ष से क्या-क्या कमियां हैं, 31 दिसंबर तक इन पुलों की मुरम्मत को यकीनी बनाएं।

इस मौके पर विभाग के सभी मुख्य अभियंता और लोक निर्माण मंत्री के विशेष कार्य अधिकारी सहज प्रीत सिंह मांगट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें