फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर बोले बादल, बर्दाश्त नहीं

Tue, 22 Oct 2013 12:11 AM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में रेत और बजरी की गैर कानूनी खनन रोकने के संदर्भ में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


पंजाब सरकार ने गैर कानूनी खनन के मामले में आरोपियों के खिलाफ तुरंत केस दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।

उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य का गृहमंत्री होने के नाते गैर कानूनी खनन पर रोक लगाने के लिए निजी तौर पर निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि गैरकानूनी खनन के किसी भी मामले से तुरंत निपटने के लिए संबंधित आईजी जोनल को अधिकार दिए हैं। गुंडा टैक्स के संबंध में भी जांच चल रही है।
विज्ञापन


इसमें किसी भी दोषी को छोड़ा नही जाएगा। नई औद्योगिक नीति की अधिसूचना जारी करने के संबंध में सुखबीर ने कहा कि इसमें उद्योगपतियों की मांग के अनुसार मामूली परिवर्तन किए हैं। आगामी कुछ दिनों में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बादल ने कहा कि उनके नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मंगलवार को मुंबई में जा रहा है। वहां देश-विदेश के प्रमुख उद्योगपतियों एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात कर उनको राज्य में निवेश के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस दौरे के दौरान टाटा, रिलायंस, गोदरेज, महेंद्रा एंड महेंद्रा जैसे चोटी के उद्योग घरानों के मालिकों के साथ मुलाकातें की जाएंगी।
   
शिअद दिल्ली में चार सीटों पर चुनाव लड़ेगा
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल दिल्ली विधानसभा चुनाव में चार सीटों पर लड़ेगा।

इस संबंध में भाजपा के साथ बातचीत जारी है। अन्य कुछ सीटों पर भी बातचीत हो रही है।

उन्होंने दावा किया कि लोक सभा चुनाव में पंजाब से कांग्रेस एक सीट भी हासिल नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें