फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में दिल्ली स्पेशल सेल का एक्शन: एसएफजे से जुड़ा युवक गिरफ्तार, पन्नू के इशारे पर बनवाता था वीडियो

Sat, 12 Sep 2026 10:47 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट

सार

प्रितपाल सिंह के संगठन प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़े होने की बात सामने आई है। आरोप है कि प्रितपाल सिंह, पन्नू के इशारे पर विभिन्न स्थानों पर खालिस्तान जिंदाबाद लिखवाकर उनकी वीडियो तैयार करवाता था।
विज्ञापन
फरीदकोट पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट में दिल्ली स्पेशल सेल ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। गांव डोड निवासी प्रितपाल सिंह उर्फ काका को स्पेशल सेल की टीम अपने साथ दिल्ली ले गई। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, प्रितपाल सिंह के संगठन प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़े होने की बात सामने आई है। आरोप है कि प्रितपाल सिंह, पन्नू के इशारे पर विभिन्न स्थानों पर खालिस्तान जिंदाबाद लिखवाकर उनकी वीडियो तैयार करवाता था। पुलिस के मुताबिक, वह यह काम बठिंडा के गांव महिमा सरजा निवासी मंगल सिंह को पैसे देकर करवाता था। 

मंगल सिंह द्वारा वीडियो बनाकर प्रितपाल सिंह को भेजी जाती थी, जिन्हें आगे पन्नू से जुड़े नेटवर्क तक पहुंचाने का आरोप है। यह बात सामने आने पर फरीदकोट पुलिस ने थाना बाजाखाना में प्रितपाल सिंह उर्फ काका और मंगल सिंह के खिलाफ बीएनएस और यूएपीए की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मंगल सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें