फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये पंजाब है पुत्तर: पांच महीने से नहीं मिली आरसी तो भड़का ग्राहक, किया ऐसा काम; हर जगह होने लगी चर्चा

Mon, 24 Aug 2026 09:25 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा

सार

मोगा के दविंदरपाल सिंह ने पांच महीने पहले 31 लाख 30 हजार रुपये में इनोवा गाड़ी बुक की थी। इसके बाद एजेंसी ने गाड़ी की कीमत बढ़ा दी। आरोप है कि 54 हजार रुपये अतिरिक्त जमा करवाने के बावजूद उनकी गाड़ी की आरसी नहीं बन पाई। 
विज्ञापन
मोगा में बैल से खिंचवाई नई गाड़ी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा में एक ग्राहक ने अपनी नई इनोवा गाड़ी की पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) न बनने से परेशान होकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। दविंदरपाल सिंह नामक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी पर चारा लादकर उसे बैल से खिंचवाया। यह प्रदर्शन आईजीएम टोयोटा कंपनी के सामने जीटी रोड और मोगा शहर में किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बिलिंग सही न होने को बताया कारण

दविंदरपाल सिंह ने करीब पांच महीने पहले 31 लाख 30 हजार रुपये में इनोवा गाड़ी बुक की थी। कुछ दिनों बाद एजेंसी ने गाड़ी की कीमत बढ़ा दी। इसके बाद उन्होंने 54 हजार रुपये अतिरिक्त जमा किए। इसके बावजूद उनकी गाड़ी की आरसी नहीं बन पाई। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ स्थित आरटीओ कार्यालय में अधिकारियों ने बिलिंग राशि और आरटीओ के रिकॉर्ड में दर्ज राशि में अंतर बताया। अधिकारियों ने कहा कि बिलिंग सही न होने तक गाड़ी का पंजीकरण नहीं हो सकता। 

दविंदरपाल सिंह का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कंपनी और एजेंसी के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। मोगा में संबंधित एजेंसी की बिलिंग व्यवस्था न होने के कारण बिलिंग लुधियाना से की जाती है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारी ने कहा था-चारा ही ढो लो

दविंदरपाल सिंह ने बताया कि एजेंसी के एक कर्मचारी ने उनसे कहा कि अब गाड़ी पर चारा ही ढो लो। इस बात से आहत होकर उन्होंने अपनी नई इनोवा पर चारा लादकर सड़क पर विरोध जताया। उन्होंने कंपनी और एजेंसी से जल्द उनकी गाड़ी की बिलिंग संबंधी समस्या दूर करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने आरसी बनवाने की भी अपील की है। इस मामले में एजेंसी या कंपनी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें