मोगा के गांव खोसा रणधीर में 55 साल की महिला की तेजधार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला को उसके घर में ही हमला कर मारा गया। महिला घर में अकेली थी। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे उस पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच गई हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।