फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime: मैं गैंगस्टर बोल रहा हूं, एक करोड़ दे... नहीं तो तुझे जान से मार देंगे, ट्रैवल एजेंट को धमकी

Fri, 04 Apr 2025 05:00 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

मैं गैंगस्टर बोल रहा हूं, एक करोड़ दे, नहीं तो तुझे जान से मार देंगे... ऐसी धमकी फिरोजपुर के एक ट्रैवल एजेंट को मिली। ट्रैवल एजेंट ने पुलिस को इसकी शिकायत दी थी। सीआईए स्टाफ मामले की जांच के बाद धमकी देने वालों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में इमीग्रेशन कंपनी चलाने वाले ट्रैवल एजेंट को जान से मारने की धमकी मिली। फोन कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर बताया और कहा कि एक करोड़ रुपये दे दे वरना तुझे जान से मार देंगे। यह धमकी ट्रैवल एजेंट आशीष शर्मा को मिली थी। 

विज्ञापन


आशीष शर्मा ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। शिकायत मिलते ही पुलिस भी हरकत में आई और तीन आरोपियों को धर दबोचा है। सीआईए स्टाफ ने एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में खुलासा किया है। आरोपियों के से एक पिस्तौल, सात मोबाइल और  कार बरामद हुई है।
 
एसएसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इमीग्रेशन कंपनी चलाने वाला आशीष शर्मा निवासी तूड़ी बाजार फिरोजपुर शहर का रहने वाला है। आशीष शर्मा को एक फोन आया था। फोन करने वाले ने उन्हें कहा कि मैं गैंगस्टर बोल रहा हूं, एक करोड़ रुपये की फिरौती मुझे दे दे नहीं तो तुझे जान से मार देंगे। इस संबंधी पीड़ित आशीष शर्मा ने थाना सिटी पुलिस को शिकायत दी थी। इस मामले की जांच सीआईए स्टाफ फिरोजपुर कर रही थी। सीआईए स्टाफ ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में चमकौर सिंह निवासी फरीदकोट, करणदीप शर्मा निवासी गुरदासपुर और बलविंदर सिंह निवासी फिरोजपुर हैं। इनके पास से पिस्तौल, सात मोबाइल फोन और कार बरामद की गई है। 
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि आरोपियों का अदालत से पुलिस रिमांड लेकर गहन पूछताछ की जाएगी कि उक्त आरोपियों ने किन-किन लोगों को जान से मारने की धमकी देकर फिरौतियां वसूल चुके हैं। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें