फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abohar: अबोहर में देर रात सीवरेज कर्मचारियों पर लूट की नीयत से हमला, मजदूर घायल

Sat, 20 Dec 2025 02:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

बिहार निवासी अब्दुल ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ वाटर वर्क्स में रहता है और सुपर सक्शन मशीनों से सीवरेज की सफाई का कार्य करता है।
विज्ञापन
घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर में सीवरेज व्यवस्था सुधारने में जुटे सीवरेज कर्मचारियों पर बीती रात असामाजिक तत्वों ने लूट की नीयत से हमला कर दिया। हमलावरों ने एक मजदूर से मोबाइल फोन व नकदी छीन ली। जब मजदूर ने विरोध किया तो उस पर कापे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मजदूर ने घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन

 
सूचना मिलने पर पीसीआर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मूल रूप से बिहार निवासी अब्दुल ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ वाटर वर्क्स में रहता है और सुपर सक्शन मशीनों से सीवरेज की सफाई का कार्य करता है। यह कार्य रात के समय किया जाता है, क्योंकि दिन में ट्रैफिक अधिक रहता है।

अब्दुल ने बताया कि बीती रात जब वे सीवरेज सफाई के लिए मशीन लेकर पहुंचे और सड़क पर बैरिकेड लगाने लगे तो वहां बैरिकेड नहीं मिला। जब वे आसपास बैरिकेड तलाश रहे थे, तभी चार युवक आए और उसके एक साथी के साथ मारपीट कर पैसे छीनने लगे।
विज्ञापन


जब उसने अपने साथी को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और नकदी भी मांगने लगे। रुपये देने से इनकार करने पर एक हमलावर ने कापे से हमला कर दिया। बचाव में हाथ आगे करने पर उसकी हथेली कट गई। शोर मचाने पर हमलावर लूटपाट कर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें