रोपड़ के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने प्रेस कांन्फ्रेस कर बताया कि आरोपी राम सरूप उर्फ सोढी ने कीरतपुर साहिब नजदीक मौड़ा टोल प्लाजा के पास एक वारदात को अंजाम दिया गया था। रोपड़ जिला में तीन कत्ल की वारदातें पुलिस के लिए गले की हड्डी बन चुकी थीं। राम सरूप के हत्थे चढ़ते ही तीनों वारदातें ट्रेस हुई और पूछताछ में आरोपी ने 10 से ज्यादा लोगों की हत्या की बात कबूली।