फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phagwara: जालंधर नेशनल हाईवे पर एसबीआई के एटीएम में लूट, माैके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 27 Dec 2025 03:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)

सार

2022 में भी इसी एटीएम में लूट हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए। बार-बार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और बैंक की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
एसबीआई एटीएम में लूट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फगवाड़ा-जालंधर नेशनल हाईवे पर स्थित गांव खजूरला में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को काटकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी गांव के सरपंच द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि बैंक प्रबंधन की ओर से अभी तक न तो एटीएम की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाई गई है और न ही एटीएम में मौजूद नकदी की सही जानकारी दी गई है। इस कारण पुलिस की जांच में रुकावट आ रही है। 

विज्ञापन


गांव खजूरला के निवासियों ने बताया कि 2022 में भी इसी एटीएम में लूट हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए। बार-बार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और बैंक की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और लुटेरों की तलाश जारी है। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

माैके पर पहुंचे डीएसपी भारत भूषण ने कहा कि पुलिस ने बैंक को काफी समय से लेटर जारी किए हैं लेकिन अभी तक कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं रखा गया है। यहां पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि इस एटीएम में ज्यादा पैसे नहीं थे। पुलिस के मुताबिक, बैंक को कई बार लेटर जारी किए गए हैं लेकिन बैंक ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया है। ऐसे में बैंक के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने के लिए बड़े अधिकारियों को कहा जाएगा। 



डीएसपी ने कहा कि सरपंच के बयान के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। बैंक ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है और न ही कोई सीसीटीवी फुटेज दी है। डीएसपी से पहले मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा कि उन्हें सुबह 10 बजे एटीएम में लूट की जानकारी मिली थी। जांच अधिकारी ने कहा कि फोरेंसिक टीम को इन्फॉर्म कर दिया गया है। फोरेंसिक टीम के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी के मुताबिक, एटीएम को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें