माैके पर पहुंचे डीएसपी भारत भूषण ने कहा कि पुलिस ने बैंक को काफी समय से लेटर जारी किए हैं लेकिन अभी तक कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं रखा गया है। यहां पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि इस एटीएम में ज्यादा पैसे नहीं थे। पुलिस के मुताबिक, बैंक को कई बार लेटर जारी किए गए हैं लेकिन बैंक ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया है। ऐसे में बैंक के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने के लिए बड़े अधिकारियों को कहा जाएगा।
डीएसपी ने कहा कि सरपंच के बयान के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। बैंक ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है और न ही कोई सीसीटीवी फुटेज दी है। डीएसपी से पहले मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा कि उन्हें सुबह 10 बजे एटीएम में लूट की जानकारी मिली थी। जांच अधिकारी ने कहा कि फोरेंसिक टीम को इन्फॉर्म कर दिया गया है। फोरेंसिक टीम के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी के मुताबिक, एटीएम को सील कर दिया गया है।