फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: एम्पलीफायर में छिपाकर हथियार सप्लाई करने जा रहा बदमाश काबू, इंदौर से आ रहा था आरोपी

Sun, 31 Jul 2022 08:45 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)

सार

अंबाला पटियाला बार्डर पर 29 जुलाई की रात को पुलिस ने नाका लगा रखा था। बाइक पर आते हरप्रीत को चेकिंग के लिए रोका तो नंबर जाली निकला। उसके बैग से एक एम्पलीफायर मिला, जिसमें उसने यह असलहा छुपा रखा था।
विज्ञापन
राजपुरा में बरामद किए गए हथियार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपुरा में पुलिस ने इंदौर से असलहा लेकर आ रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरप्रीत सिंह निवासी नजदीक ज्योति मॉडल स्कूल कोटकपूरा जिला फरीदकोट है। उसने एम्पलीफायर में 13 पिस्तौल, 23 मैगजीन और 10 कारतूस छुपा रखे थे। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान उसे पकड़ा। उसकी बाइक पर भी जाली नंबर लगा था। उसे पुलिस ने 10 दिन के रिमांड पर ले लिया है। 

विज्ञापन


एसपी डी. हरबीर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि हरप्रीत गैंगस्टरों को असलहा मुहैया कराने वाले गिरोह का गुर्गा है। शंभू थाना पुलिस ने उससे पूछताछ के आधार पर सूरज सिंह निवासी बस्ती बावा खेल जालंधर व विजय कुमार निवासी भीखा नंगल थाना करतारपुर जालंधर को भी केस में नामजद किया है। फिलहाल दोनों फरार हैं।

एसपी डी. ने बताया कि अंबाला पटियाला बार्डर पर 29 जुलाई की रात को पुलिस ने नाका लगा रखा था। बाइक पर आते हरप्रीत को चेकिंग के लिए रोका तो नंबर जाली निकला। उसके बैग से एक एम्पलीफायर मिला, जिसमें उसने यह असलहा छुपा रखा था। उसने बताया कि यह असलहा वह इंदौर से लाया था। अंबाला से बाइक पर इसे सप्लाई करने जालंधर जा रहा था। 

पीएआईएस एप से खुली कुंडली

एसपी डी. ने बताया कि नाके के दौरान टीम ने पीआईएएस (पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सिस्टम) एप का इस्तेमाल कर आरोपी की डिटेल चेक की। पता चला कि उस पर कई केस दर्ज हैं। उसके साथी विजय कुमार के खिलाफ 9 मामले और सूरज सिंह के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं। जमानत पर बाहर आने के बाद इन लोगों ने हरप्रीत सिंह को हथियारों की खेप लाने के लिए भेज दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें