फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: थाना लंबी के एएसआई ने सरकारी क्वार्टर ने फंदा लगाकर जान दी, सुसाइड नोट बरामद

Mon, 07 Aug 2023 09:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

गुरपाल सिंह मालखाना के केयर टेकर पद पर तैनात था। इस मामले के जांच अधिकारी एएसआई स्वर्ण सिंह ने बताया कि पीएचजी गुरजंट सिंह के खिलाफ 409, 306 धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
suicide - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पंजाब के मुक्तसर के थाना लंबी के मालखाने में बतौर केयर टेकर तैनात एएसआई गुरपाल सिंह ने रविवार शाम थाने में बने सरकारी क्वार्टर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान जांच के दौरान मृतक का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार साथी सहायक केयर टेकर पीएचजी जवान गुरजंट सिंह को ठहराया है। थाना लंबी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में लवप्रीत सिंह निवासी गांव मोहल्ला ने बताया कि उसके पिता गुरपाल सिंह पंजाब पुलिस में एएसआई थे। काफी समय से वह थाना लंबी में बतौर केयर टेकर मालखाना में तैनात थे। रविवार को पिता गुरपाल सिंह अपनी ड्यूटी पर थाना लंबी आए हुए थे। शाम करीब 5:40 बजे उसे सूचना मिली कि पिता ने थाना लंबी के रिहायशी क्वार्टर में पंखे से फंदा लगा लिया है।

इसके बाद वह और उसके चाचा जगदीश सिंह थाना लंबी पहुंचे और थानेदार स्वर्ण सिंह के साथ अपने पिता के क्वार्टर में जाकर देखा। पिता गुरपाल सिंह का शव कमरे की छत पर लगे पंखे से लटक रहा था। गले में संतरी रंग के कपड़े से पंखे से बांधा हुआ था।
विज्ञापन


इसके बाद उसने पिता गुरपाल सिंह के पहने कपड़ों की चेकिंग की तो पेंट की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। उसमें लिखा था कि पीएचजी गुरजंट सिंह थाना लंबी में बतौर सहायक मालखाना काफी समय से कार्य कर रहा है।

पीएचजी गुरजंट सिंह मालखाना थाना में पड़ी लाखों रुपये की राशि चोरी करके ले गया जो उसके बार-बार मांगने पर भी उसे वापस नहीं कर रहा है, जो पीएचजी गुरजंट सिंह यह राशि अपने निजी कार्यों के लिए प्रयोग कर चुका था, जिस कारण वह काफी तनाव में था। इस मामले के जांच अधिकारी एएसआई स्वर्ण सिंह ने बताया कि पीएचजी गुरजंट सिंह के खिलाफ 409, 306 धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें