पंजाब के राजपुरा रेलवे पुलिस को चेकिंग के दौरान राजपुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की रेलवे लाइनों पर मिले लावारिस बैग में 10 देसी पिस्तौल 10 मैगजीन बरामद हुए। वहां से कुछ देर पहले मालवा एक्सप्रेस गुजरी थी, इसलिए आशंका व्यक्त की जा रही है कि उक्त रेलगाड़ी से किसी ने पिस्तौलों से भरा बैग फेंका होगा।
पुलिस ने हथियारों संबंधी केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। रेलवे पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले संबंधी जांच की जा रही है।