फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बरनाला में केमिकल फैटक्टरी में गैस लीक, हरियाणा के व्यक्ति की मौत, तीन कर्मचारियों की हालत गंभीर

Sun, 27 Apr 2025 08:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

पंजाब के बरनाला में एक फैक्टरी में कैमिकल गैस का रिसाव होने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य कर्मियों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक कर्मचारी हरियाणा का रहने वाला था। 
विज्ञापन
gas Leak, गैस लीक, - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बरनाला में एक फैक्टरी में केमिकल गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड में गैस रिसाव की घटना में फैक्टरी के एक कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर बताए जा रहे हैं। मृतक कर्मचारी हरियाणा का रहने वाला था। मृतक के शव को 10 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भी नहीं पहुंचाया गया और मृतक का शव शहर के एक निजी अस्पताल में रखा हुआ है। बरनाला के डीएसपी सतवीर सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे फतेहगढ़ छन्ना स्थित आईओएल यूनिट में गैस लीक हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि अनमोल चंपा निवासी हरियाणा की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि विकास शर्मा निवासी हिसार को वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसके अलावा युगम खन्ना और लवप्रीत सिंह को सीएमसी लुधियाना रेफर किया गया है। इस घटना के बाद धनौला थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच कर रही है। इस अवसर पर कारखाना निदेशक एवं कारखाना अधिकारी भी वहां पहुंच गए हैं और फैक्टरी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें