फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फिर गिरफ्तार हुआ पास्टर बजिंदर, कपूरथला पुलिस मानसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई; ये है मामला

Sat, 26 Apr 2025 08:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब के मोहाली के जीरकपुर की महिला के साथ दुष्कर्म मामले के आरोपी पादरी बजिंदर सिंह को मोहाली की अदालत ने ताउम्र कैद की सजा सुनाई है। अब उसे कपूरथला में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पास्टर बजिंदर सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला जिला पुलिस ने स्वयंभू पास्टर बजिंदर सिंह को थाना सिटी कपूरथला में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस मानसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई और स्थानीय ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है। पास्टर बजिंदर 2018 के एक रेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद: दुष्कर्म मामले में मोहाली कोर्ट ने सुनाई सजा, फैसला सुन पीड़िता हुई बेहोश

डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार की देर रात बजिंदर को कपूरथला लाया गया। फिर उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

क्या है मामला

22 वर्षीय एक महिला की ओर से 28 फरवरी को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार पादरी ने 2020 से कई बार उसे अश्लील संदेश भेजे और अनुचित तरीके से छूआ। जिसके तहत थाना सिटी में उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएसपी ने बताया कि 28 फरवरी को दर्ज केस में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। बताते चलें कि एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा की ओर से इस मामले की जांच के एसपी-फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी पर आधारित तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें