फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga: बधनी कलां थाने से एनडीपीएस का आरोपी फरार, रात को हवालात की छत तोड़कर निकल भागा

Fri, 19 Dec 2025 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

16 दिसंबर को बधनी कलां पुलिस ने गांव लोपो से हरप्रीत सिंह निवासी राऊके रोड, बधनी कलां को 32 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया था। 17 दिसंबर रात आरोपी ने मौका देखकर हवालात की छत तोड़ दी और फरार हो गया।
विज्ञापन
बधनी कलां थाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के बधनी कलां थाना से एनडीपीएस मामले में पकड़ा गया एक आरोपी हवालात की छत तोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर को बधनी कलां पुलिस ने गांव लोपो से हरप्रीत सिंह निवासी राऊके रोड, बधनी कलां को 32 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। रिमांड के दौरान 17 दिसंबर रात आरोपी ने मौका देखकर हवालात की छत तोड़ दी और फरार हो गया। घटना तब पता लगा जब 18 दिसंबर की सुबह आरोपी हवालात में नहीं दिखा। पुलिस आरोपी हरप्रीत सिंह की तलाश में जुट गई है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें