फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्जियम में कबड्डी प्रमोटर की हत्या: फगवाड़ा के रहने वाले बख्तावर सिंह को गोलियों से भूना, सामने आई ये वजह

Sat, 18 Jan 2025 02:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)

सार

फगवाड़ा के हदियाबाद का रहने वाला बख्तावर सिंह बेल्जियम में बिजनेस कर रहा था। हमलावर गाड़ियों में सवार होकर आए थे और उसे गोलियों से छलनी कर दिया। 
विज्ञापन
बख्तावर सिंह - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फगवाड़ा के एक युवक की बेल्जियम में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्याकांड की सूचना फगवाड़ा पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान कबड्डी प्रमोटर व समाज सेवक बख्तावर सिंह बाजवा उर्फ बलौरा निवासी हदियाबाद फगवाड़ा के रूप में हुई। 
विज्ञापन


बख्तावर सिंह काफी लंबे समय से बेल्जियम में अपना बिजनेस कर रहा था और अक्सर समाज सेवा के कामों के लिए फगवाड़ा में आया करता था। मृतक के परिजनों के अनुसार 8-10 गाड़ियों में सवार होकर बड़ी गिनती में हथियारों से लैस हमलावर उनके घर पर आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार बेल्जियम में किसी गुरुद्वारा साहिब में होने वाले चुनाव को लेकर बख्तावर सिंह की हत्या की गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें