फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muktsar: लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले पत्नी को सिर में गोली मारी, फिर गोली मार कर ली आत्महत्या

Sat, 06 May 2023 06:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर

सार

पुलिस द्वारा मृतक की बेटी के बयान लिए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुक्तसर में गुरुद्वारा साहिब के नाका नंबर 7 के पास एक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले अपनी पत्नी को गोली मार उसकी हत्या कर दी। बाद में खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि व्यक्ति मानसिक रुप से परेशान चल रहा था। जिस कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


थाना सिटी के एसएचओ नवप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नाका नंबर 7 के पास किसी व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले अपनी पत्नी को मार दिया है और बाद में खुद भी गोली मार जान दे दी है। वे मौके पर पहुंचे तो मृतकों की पहचान परमजीत सिंह (60) व उसकी पत्नी सुखविंदर कौर के रुप में हुई।

बताते हैं कि परमजीत मानसिक रुप से परेशान रहता था और उसकी दवा भी चल रही थी। उसने पहले अपनी पत्नी को गोली मार दी। बाद में खुद को गोली मार जान दे दी। बताते हैं कि गोली दोनों के सिर पर लगी। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें