फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने दी जान: पत्नी पर पुलिसवाले के साथ मिलकर परेशान करने का आरोप, मरने से पहले बनाया वीडियो

Mon, 28 Sep 2026 02:13 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा

सार

वीडियो में फिरोज ने अपनी पत्नी सोनिया, ससुर जसवीर सिंह, सास पम्मी, एक अन्य रिश्तेदार और मौड़ थाने के एक पुलिस कर्मी पर धमकाने के आरोप लगाए। उसने परिवार के सदस्यों से माफी मांगते हुए अपनी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
युवक की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के मौड़ मंडी में महक पैलेस के पास रहने वाले एक व्यक्ति के पत्नी, ससुराल पक्ष और मौड़ थाने के एक पुलिस कर्मी से परेशान होकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान फिरोज खां के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि आत्महत्या से पहले फिरोज ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के सदस्यों और एक पुलिस कर्मी पर धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


मृतक की मां प्रवीण कौर ने आरोप लगाया कि उसकी बहू सोनिया रानी उसके बेटे को अक्सर परेशान करने के साथ मारपीट भी करती थी। परिवार का दावा है कि सोनिया रानी की मौड़ थाने के एक पुलिस कर्मी से मिलीभगत थी और उसकी मदद से फिरोज को डराया-धमकाया जाता था। इससे वह काफी परेशान था।

मृतक के भाई हनीफ खां निवासी मौड़ खुर्द ने बताया कि फिरोज की शादी करीब डेढ़ साल पहले चकेरिया, मानसा निवासी सोनिया से हुई थी। शादी के बाद दोनों परिवारों में कई बार विवाद हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में पंचायत स्तर पर समझौता भी हुआ, लेकिन इसके बावजूद फिरोज और परिवार को परेशान किया जाता रहा। हनीफ के अनुसार, आत्महत्या से पहले भी सोनिया ने फिरोज को फोन कर कथित तौर पर धमकाया था।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, वीडियो में फिरोज ने अपनी पत्नी सोनिया, ससुर जसवीर सिंह, सास पम्मी, एक अन्य रिश्तेदार और मौड़ थाने के एक पुलिस कर्मी पर धमकाने के आरोप लगाए। उसने परिवार के सदस्यों से माफी मांगते हुए अपनी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

घटना के बाद किसान यूनियन एकता डकौंदा के ब्लॉक प्रधान हेमराज समेत कई पदाधिकारी व अन्य लोग मौड़ थाने पहुंचे और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इंसाफ नहीं मिलने पर उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई जाएगी।

परिवार और किसान संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन मौड़ थाने के संबंधित कर्मचारी को मामले से बाहर रखने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि परिवार को न्याय नहीं मिला तो वे उच्च अधिकारियों के समक्ष मामला उठाएंगे।

थाना मौड़ के एसएचओ तरुणदीप सिंह ने बताया कि मामले में बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बयानों और जांच के आधार पर ही बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें