फिरोजपुर में एक किसान ने अपनी पत्नी और चार साल के बेटे को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मार ली। तीनों की हालत गंभीर है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे गांव बजीदपुर में एक किसान जगसीर सिंह ने अपने घर में पत्नी नवजीत कौर व चार साल के बेटे वारिस दीप सिंह को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मार ली। तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों की हालत नाजुक है और सभी को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि पति और पत्नी के सिर में गोली लगी है और बच्चे के लीवर में गोली लगी है। झगड़े का कारण अभी पता नहीं चला है।