मामूली विवाद को लेकर एक युवक ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर अपने दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों भाईयों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है।
एसएचओ इंस्पेक्टर प्रतीक जिंदल ने बताया कि सुनाम की इंद्रा बस्ती में विशाल कुमार की अपने दोस्त राहुल कुमार से किसी बात को लेकर कहसुनी हो गई। इसके बाद विशाल कुमार ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर मूल चंद के पुत्र राहुल कुमार (22) पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिय। राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
एसएचओ इंस्पेक्टर प्रतीक जिंदल ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के बाद विशाल कुमार समेत उसके भाई रॉकी कुमार और संदीप कुमार के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 103, 3/5 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।